लाखों रूपए की स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार

Crime Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 मई। नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चित्रकूट घाट से गिरफ्तार किए गए गिरफ्तार किए गए आरोपी तस्कर के कब्जे से 28.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक की कीमत लाखों रूपए बतायी जा रही है। आरोपी मुज्जमिल पुत्र जमील अहमद निवासी अलावलपुर थाना पथरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई शैलेंद्र ममगांई, कांस्टेबल जीवन तिवारी व बलवंत शामिल रहे।