तीसरी बार प्रदेश सचिव बनायी कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 दिसम्बर। हरिद्वार ग्रामीण सीट से टिकट की दावेदारी कर रही पूर्व प्रदेश सचिव सुनीता सिंह को कांग्रेस संगठन में पुनः प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। सुनीता सिंह को प्रदेश कांग्रेस संगठन में तीसरी बार प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सुनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी युवाओं और महिलाओं पर पूरा भरोसा जता रहे हैं। प्रियंका गांधी द्वारा लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा महिलाओं के लिए शस्त्र का काम कर रहा है। प्रियंका गांधी द्वारा चुनाव में महिलाओं की 40 फीसदी भागीदारी की घोषणा से महिलाओं में भारी उत्साह है। सुनीता सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस उत्तराखण्ड में जीत का परचम लहराकर प्रदेश में सरकार बनाएगी और जनता की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग त्रस्त है। जिसका खामियाजा भाजपा को चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी को टिकट के लिए दावेदारी करने का अधिकार है। उन्होंने भी पार्टी से टिक की मांग की है। यदि पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो भारी बहुमत से जीत दर्ज कर पार्टी को मजबूत बनाने के साथ क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी किसी अन्य कार्यकर्ता को टिकट देती है तो उसका पूरा सहयोग किया जाएगा। सुनीता सिंह ने कहा कि वे पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता हैं। टिकट नहीं मिलने पर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को पूरी मजबूती से चुनाव लड़ाकर जीत दिलायी जाएगी। सुनीता सिंह के प्रदेश सचिव बनने पर हरकमल सिंह, कुलविंदर कौर, अशोक धींगान, अमनदीप सिंह, नेहा, पुष्पा, गीता देवी, लक्ष्मीदास, ममता देवी, रविंद्र कौर आदि ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *