कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 अक्टूबर। महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चैक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर देश पर राज करने वाली भाजपा सरकार के वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत खुले आम हिंदू देवी देवताओं का अपमान कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में महिलाओं तथा बालिकाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।

जिसका ताजा उदाहरण ऋषिकेश का अंकिता हत्याकांड है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा के महिला संगठन प्रदर्शन का दिखावा करते हैं। अंकिता हत्याकांड के खिलाफ भाजपा के महिला संगठनों ने कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया। भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर व प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा तानाशाही पर उतर आयी है।

भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकद्मे कायम किए जा रहे हैं। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर तथा पूर्व अध्यक्ष रविश भटीजा ने कहा कि पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री रोजना बैठक कर जनता को नए नए जुमले सुनाते हैं, नए नए ख्वाब जनता दिखाते हैं। लेकिन धरातल पर सब शून्य है।

ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह व चैधरी गुलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग खुलेआम देवी देवताओं का अपमान कर रहे हैं। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में इंजीनियर आकाश बिरला, शुभम जोशी, दिनेश पुंडीर, नवेज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी,सत्येंद्र वशिष्ठ,सत्यपाल शास्त्री, श्रमिक नेता श्याम सिंह, डा.वसीम सलमानी, त्रिपाल शर्मा, करण सिंह राणा, अनुज गुप्ता, शानू गिरी, ओमप्रकाश शर्मा, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, रचित अग्रवाल, उदित विद्याकुल, अजय दास महाराज, इरफान भट्टी, अभिषेक कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *