कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 9 दिसम्बर। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हैलीकाॅप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नि सहित 11 सैन्य अधिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित शोकसभा के दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नि सहित कई सैन्य अधिकारियों के हैलीकाॅप्टर दुघर्टना में आकस्मिक निधन से देश को जो क्षति हुई है। उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।

सीडीएस सहित कई सैन्य अधिकारियों को खो देने पर पूरा देश गमगीन है। ऐसे में सभी को सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए। मां गंगा से है कि हैलीकाॅप्टर दुर्घटना में शहीद हुए जनरल विपिन रावत व उनकी पत्नी तथा सभी सैन्य अधिकारियों को अपने श्री चरणों में स्थान दे। उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि तेरह दिन तक लगातार दिवंगत जनरल बिपिन रावत के चित्र के समक्ष अखंड दीपक जलाकर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की जाएगी

श्रद्धांजलि सभा में मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मायापुर ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, सुभाष नगर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश प्रधान, अनिल भास्कर, प्रदीप अग्रवाल, नीलम शर्मा, जितेंद्र सिंह, रवीश भटीजा, कार्तिक शर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, दिनेश पुंडीर, मनोज जाटव, सुभाष कपिल शर्मा, अनिल शर्मा, विजय कुमार, विश्रांत शर्मा, हरद्वारी लाल, देवेंद्र शर्मा, अमित मंगोलिया आदि सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सैन्य अधिकारियों को पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *