कांग्रेसियों ने मांगा पालिका अध्यक्ष का इस्तीफा

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

नगर पालिका को भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने देंगे-महेश प्रताप राणा

हरिद्वार, 28 जून। शिवालिकनगर नगर पालिका पर भ्रष्टाचार व जनविरोधी फैसले करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश सचिव महेश प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का पुतला फूंका। नवोदय नगर तिराहे पर प्रदर्शन व पुतला दहन के दौरान महेश प्रताप सिंह राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका अध्यक्ष भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। लगातार जनविरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। पार्को को प्राईवेट कंपनी के हाथों में सौंपा जा रहा है। शिवालिक नगर के आर कलस्टर के पार्क को एक गैस कंपनी को सौंप दिया गया।

इस संबंध में गलतबयानी कर रहे पालिका अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। नवोदय नगर सहित पूरे पालिका क्षेत्र में समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लेकिन पालिका प्रशासन समस्याओं के समाधान पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शासनादेशों के विरूद्ध जनता पर गृहकर सौंपने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर पालिका को भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में विफल पालिका अध्यक्ष को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

ब्लाॅक अध्यक्ष गुलवीर चैधरी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक पार्को को खुर्द बुर्द नहीं होने दिया जाएगा। अशोक उपाध्याय ने कहा कि नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार का पूरी एकजुटता से विरोध किया जाएगा।

प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, मनीराम बागड़ी, बीएस तेजियान, नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, राजवीर सिंह, कुंवर सिंह बिष्ट, जयकिशन न्यूली, अभिषेक शर्मा, प्रीतम बर्मन, अखिलेश मिश्रा, एलएस रावत, कैलाश प्रधान, कमल रोहिला, निरंजन कुमार, अमित तेजियान, जान मोहम्मद अंसारी, यूएन सिंह, मोहन राणा आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *