व्यापारियों ने किया यूजर चार्ज लगाने का विरोध

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


यूजर चार्ज को वापस ले नगर निगम-संजय त्रिवाल
हरिद्वार, 17 जनवरी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने नगर निगम पर यूजर चार्ज के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।संजय त्रिवाल ने यूजर चार्ज का विरोध करते हुए इसे तुरंत समाप्त लेने की मांग भी की। प्रैस को जारी बयान में संजय त्रिवाल ने कहा कि व्यापारी पहले ही व्यापारी कोरोना एवं लाॅकडाउन की मार से आहत है। अभी व्यापारी इससे उबर भी नहीं पाए हैं।

अब यूजर चार्ज के रूप में एक और कर व्यापरियों पर थोप दिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बाहर लगे कूड़े के ढेर को कंपनी के कर्मचारी उठाने से मना कर रहे हैं। त्रिवाल ने कहा कि एक और ओमिक्रोन वायरस तथा कोरोना फैल रहा है। दूसरी और शहर को यूजर चार्ज के नाम पर सड़ने के लिए छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी सदन में यूजर चार्ज लेने का प्रस्ताव पास नहीं है। नगर निगम द्वारा अपने ही वाहन कूड़ेदान एवम संसाधन इन कंपनियों को देकर अब शहर के नागरिकों को इस कंपनी के हाथों बेच दिया गया है।

इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। व्यापारी नेता तेज प्रकाश साहू ने कहा कि यूजर चार्ज लगाने का कोई औचित्य नहीं है। इसका उल्लेख नगर पालिका बाइलॉज में कहीं नहीं है। यूजर चार्ज हरिद्वार के निवासियों एवं व्यापारियों का सीधा-सीधा शोषण हैै। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। मां मनसा देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज बिश्नोई, व्यापारी नेता राजेश गुप्ता (काका), विशाल माहेश्वरी, नवीन अग्रवाल, राजू बक्शी, गगन गुगनानी, पवन सुखीजा, गोपाल दास आदि ने भी यूजर चार्ज लगाने का विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *