भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 सितम्बर। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन घाट पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नमन किया है। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया।

उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने सदैव जनकल्याण के लिए आम जन को प्रेरित किया। दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं.दीनदयाल उपाध्याय ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। उनके एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। समर्पण का उनका मंत्र हमें प्रेरणा देता है। उनके विचार और दर्शन भारत की आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।

भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे राजनेता रहे हैं जिन्होंने न केवल स्वयं भारत को भारत के दृष्टिकोण से जानने समझने और देखने की दृष्टि विकसित की। अपितु अनेकों लोगो को भी वैसी ही दृष्टि प्रदान की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री सिद्धार्थ कौशिक, धीरेंद्र गुप्ता, मंडल मंत्री प्रदीप मेहता, गुलफाम पीरजी, खलीक सलमानी, रीना कश्यप, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्की शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष युवा मोर्चा एजाज हसन, तुषांक भट्ट, मृदुला शास्त्री, बाबू सिंह, डा.विशाल गर्ग, गजेंद्र कश्यप, पार्षद राजेश शर्मा, मोनिका सैनी, रेनू अरोड़ा, सपना शर्मा, आशा सारस्वत, राकेश नौटियाल, अनिरुद्ध भाटी, रामेश्वर, विदित शर्मा, ममता चैहान, रविंद्र राघव, घनश्याम यादव, आईपी सिंह, अनिल कुमार, विजयपाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *