पर्यावरण मित्र संस्था ने नहर पटरी पर किया पौधारोपण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 अगस्त। पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्यों ने नया हरिद्वार पुल से शंकराचार्य चैक कांवड़ मेला पटरी मार्ग पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संस्था के अध्यक्ष डा.संदीप कपूर एवं महामंत्री संजय पंवार ने बताया कि संस्था के सदस्य व आम लोग वर्षों से कांवड़ पटरी पर सुबह की सैर के लिए आते हैं। सैर के लिए आने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण मिले इसको देखते हुए पौधारोपण किया गया।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण मित्र संस्था ने कोविड काल से पहले भी कई बार पटरी मार्ग पर वृक्षारोपण किया। लेकिन विकास के नाम पर पेड़ों को नष्ट कर दिया गया। इसके बावजूद पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था का अभियान निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम संयोजक नीलू खन्ना तथा कोषाध्यक्ष गरुण भारद्वाज ने कहा कि संस्था के सभी सदस्यों ने दो- दो पेड़ों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली है। रोपे गए पौधों के बड़े होकर वृक्ष बनने तक उनमें खाद, पानी देने के साथ उनकी सुरक्षा भी वह स्वयं करेंगे।

वृक्षारोपण करने वालों में मुख्य रूप से अभिषेक गुप्ता, आशू गिरी, नवीन अग्रवाल, राजीव बाटला, रवि गुप्ता एडवोकेट, संजय भारद्वाज, तरुण बंसल, सोनू चौहान, प्रदीप कालरा, पंकज वशिष्ठ, दिनेश चैधरी आदि शामिल रहे।