कॉरिडोर पर क्या बोले विधायक मदन कौशिक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग की प्रेस वार्ता में कॉरिडोर की डीपीआर को सार्वजनिक करने की मांग का नगर विधायक मदन कौशिक ने पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और हमारी सरकार हरिद्वार में किसी भी तरह के तोड़फोड़ के पक्ष में नहीं है। हरिद्वार में प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर हम लोग पूरी तरह हरिद्वार के व्यापार मंडल के साथ हैं। व्यापार मंडल और हरिद्वार की सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं कॉरिडोर को लेकर जो भी निर्णय लेगी, उसे शत प्रतिशत धरातल पर उतरा जाएगा।