10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा

Crime
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 30 जून। अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फेरूपुर चौकी पुलिस ने धारीवाल में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी एसआई चरण चौहान, कांस्टेबल राजीव व मनोहरी शामिल रहे।