133वीं बार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर हरिद्वार पहुंचे साईकिल यात्री राजेंद्र गुप्ता

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 29 अक्तूबर। साईकिल पर विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करने वाली मशहूर साईकिल यात्री पंजाब के भठिण्डा निवासी राजेंद्र गुप्ता 133वीं बार माता वैष्णों देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछले 33 वर्षो से साईकिल पर विभिन्न तीर्थों के दर्शन करने के दौरान वे पांच लाख नब्बे हजार किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड के चारों धाम सहित कांगड़ा माता, चामुंडा देवी, नयना देवी, मनसा देवी सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। इसमें 133 बार माता वैष्णों देवी तथा 16 बार बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा भी शामिल है। 33 वर्ष से चल रही साईकिल यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ वे देश की एकता व भाईचारे तथा तरक्की के लिए प्रार्थना भी करते हैं। इस समय भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना महामारी से पीड़ित है।

कोरोना के चलते देश को जनहानि के साथ आर्थिक मोर्चे पर भी नुकसान उठाना पड़ा है। गंगा मैय्या से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द देश दुनिया को कोरोना महामारी से मुक्ति प्रदान करे। जिससे मानव जीवन खुशहाल बने। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार में गंगा स्नान के पश्चात वह अपने गृहनगर भठिण्डा लौट जाएंगे और कुछ दिनों बाद किसी तीर्थ यात्रा का सिलसिला शुरू करेंगे। गौरतलब है कि विभिन्न तीर्थो की यात्रा के बाद राजेंद्र गुप्ता गंगा स्नान के लिए हरिद्वार अवश्य आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *