विडियो :-136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर
कांग्रेस की उपलब्ध्यिां गिनाई

हरिद्वार, 28 दिसंबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में ज्वालापुर पुल जटवाड़ा से रेल पुलिस चैकी तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि आज हम कांग्रेस देश की सबसे पुरानी व सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस ने हिंदुस्तान को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया तथा सिर उठाकर भारत की जनता को जीना सिखाया। कांग्रेस पार्टी के प्रयासों से भारत आत्मनिर्भर बना। परंतु आज देश में फिर से तानाशाही शुरू हो गयी है।

देश को गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है। लेकिन कांग्रेस ऐसे मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को गर्व है कि वचे देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के सिपाही हैं। जिस तरह से कांग्रेस ने अंग्रेजों की दासता से देश को आजाद कराया था। भारत की जनता को इन फिरका परस्त ताकतों से मुक्ति दिलाई जाएगी। पूर्व विधायक अमरीश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चैधरी व नईम कुरैशी ने कहा कि पूरे देश में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के जरिए कांग्रेस ने देश की जनता कां सदेश दिया है कि कांग्रेस जनता व किसानों के साथ खड़ी है।

पूर्व राज्य मंत्री चैधरी किरणपाल व प्रदेश सचिव पूनम भगत ने कहा कि भारत की जनता पर अत्याचार व अन्याय नहीं होने देंगे। जनता के हितों के लिए संघर्ष करने से कांग्रेस कार्यकर्ता कभी पीछे नहीं हटेंगे। तिरंगा यात्रा में पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी, पूर्व विधायक रामयशसिंह, ग्रा.जिलाध्यक्ष धर्मपाल, अशोक शर्मा, पूर्व पार्षद, रोशन लाल सदस्य जिला पंचायत, सतपाल ब्रह्मचारी, हाजी रफी खान, चै.बलजीत सिंह, उषा शर्मा, सतीश कुमार प्रदेश महासचिव, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, महेश प्रताप राणा, गुलबीर सिंह, अशोक उपाध्याय, श्रमिक नेता विकास सिंह, अंजू द्विवेदी, निशा शर्मा, नीलम शर्मा, शाहनवाज कुरेशी, नवीन शर्मा, जटाशंकर श्रीवास्तव, बी.एस.तेजियान, शिव कुमार जोशी, अमरदीप रोशन, रवि बहादुर, अनिल भास्कर, नितिन तेश्वर, धर्मपाल ठेकेदार, सोहेल कुरेशी, शहाबुद्दीन, राजीव भार्गव, अमन गर्ग, जफर अब्बासी, महंत महावीर वशिष्ठ, रियाज मनु, मेहरबान खान, कैलाश प्रधान, पुनीत गर्ग, नीरु गर्ग, विशाल राठौर, प्रदीप अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, महेंद्र, श्यामपुरी, जगत सिंह रावत, संगम शर्मा, शाहनवाज खान, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश चैहान, हरद्वारीलाल, वरुण बालियान, अरविंद चंचल, पुनीत गर्ग, राजीव अरोड़ा, हर्ष लोधी, मनोज जाटव, जगदीप अस्वाल, अरशद राणा, रवीश भटीजा, नमन अग्रवाल, संदीप सैनी, करण सिंह राणा, आकाश भाटी, अनमोल पंडित, संजय भारद्वाज, नितिन रघुवंशी, मिर्जा नौशाद, दीपक कोरी, आरबीएल वर्मा, विजय सैनी, त्रिपाल शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, मंजू शर्मा ,पुनीत गर्ग, मनीराम बागड़ी, शानू गिरी, दीपक कश्यप, इकबाल काजमी, वीरेंद्र शर्मा, छम्मन पीर जी, वसीम सलमानी, पराग चकलान, अंकित चैहान आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *