चाकू सहित एक दबोचा

राहत अंसारी हरिद्वार, 14 जनवरी। रात्रि चेकिंग के दौरान ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी जावेद निवासी बाबर कालोनी ज्वालापुर के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल हेमंत पुरोहित व कृष्णा शामिल रहे।

Continue Reading

संत महापुरूषों ने हमेशा समाज का मार्गदर्शन कर नई दिशा प्रदान की-स्वामी रामेश्वरानन्द

अमरीश हरिद्वार, 14 जनवरी। महामण्डलेश्वर स्वामी रामेश्वरानन्द ब्रह्मचारी महाराज का 12वां सन्यास दीक्षा दिवस सन्यास रोड़ कनखल स्थित रामेश्वर आश्रम में कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए श्रद्धालुजनों की उपस्थित में मनाया गया। सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने स्वामी रामेश्वरान्द महाराज को सन्यास दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना […]

Continue Reading

महिला कांग्रेस ने की सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट देने की मांग

अमरीश पैराशूट प्रत्याशी के बजाए सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट दे संगठन-अंजू मिश्रा हरिद्वार, 14 जनवरी। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान के संयोजन में आयोजित बैठक में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पार्टी हाईकमान से पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को हरिद्वार सीट से […]

Continue Reading

विडियो :-मकर संक्रांति पर किन्नर अखाड़े की महामण्डलेश्वर ने गरीब महिलाओं को किए वस्त्र वितरित

गौरव रसिक दरिद्र नारायण की सेवा ईश्वरीय सेवा है-महाण्डलेश्वर पूजानंद सरस्वती हरिद्वार, 14 जनवरी। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पूजानंद सरस्वती ने मकर संक्रांति के अवसर पर भूपतवाला क्षेत्र स्थित स्वामी सर्वानंद घाट पर निर्धन व असहाय महिलाओं को वस्त्र दान किया। पूजानंद सरस्वती ने कहा कि दरिद्र नारायण की सेवा ईश्वरीय सेवा है। इसी महिला […]

Continue Reading

भारतीय संस्कृति का दिव्य महापर्व है मकर संक्रांति-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

तनवीर हरिद्वार, 14 जनवरी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि मकर संक्रांति सनातन भारतीय संस्कृति का दिव्य एवं रहस्यमय महापर्व है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने श्रद्धालु भक्तों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर संक्रांति स्नान पर्व […]

Continue Reading

खिचड़ी खाना या खिचड़ी को दान करना बहुत पुण्यदायी– स्वामी आलोक गिरी

गौरव रसिक मकर संक्रांति पर किया खिचड़ी प्रसाद का वितरण हरिद्वार, 14 जनवरी। मकर सक्रांति के पर्व पर जगजीतपुर पीठ बाजार पुलिया के पास स्थित श्री बालाजी शनिदेव मंदिर में पूजा पाठ कर जनता को खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वामी आलोक गिरी ने लोगो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर […]

Continue Reading

जीवन में खुशीयां व समृद्धि लाता है मकर संक्रांति पर्व-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

अमरीश हरिद्वार, 14 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखंड पाठ का आयोजन किया गया और शबद कीर्तन कर कोरोना महामारी की समाप्ति हेतु अरदास की गई। इस अवसर पर श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने […]

Continue Reading

कुष्ठ रोगियों एवं गरीबों की मदद के लिए प्रिंस पाइप फिटिंग लिमिटेड ने प्रदान की खाद्य सामग्री

अमरीश दवाओं के लिए भी दिया आर्थिक सहयोग हरिद्वार, 14 जनवरी। प्रिंस पाइप फिटिंग लिमिटेड द्वारा दिव्य प्रेम सेवा मिशन परिसर में संचालित कुष्ठ रोगियों एवं असहाय गरीब लोगों के लिए संचालित अन्न क्षेत्र हेतु भोजन सामग्री तथा चिकित्सालय में दवाओं के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया । इस अवसर पर प्रिंस पाइप एण्ड […]

Continue Reading

विडियो :-प्रतिबंध के चलते हरकी पैड़ी पर मकर संक्रांति स्नान नही कर पाए श्रद्धालु

तनवीर हरिद्वार, 14 जनवरी। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से प्रतिबंधित लगाए जाने की वजह से श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर मकर संक्रांति स्नान नहीं कर पाए। श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी पहुंचने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया था। सीमाओं को भी सील किया गया था। बाहर से आने वाले […]

Continue Reading

12 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

अमरीश हरिद्वार, 14 जनवरी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना पथरी पुलिस ने योगासिटी पदार्था के पास एक आरोपी को 12 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी दीन मोहम्मद निवासी ग्राम धनपुरा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के मुकद्मा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सन्नी सिंह […]

Continue Reading