20 लीटर कच्ची शराब सहित दबोचा

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 10 मार्च। लकसर कोतवाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर 20 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण तथा भट्टी आदि बरामद की है। कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रतापपुर में छापेमारी कर जयचंद पुत्र सुखबीर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब व भट्टी तथा शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विजय नेगी, कांस्टेबल बलदेव व हरदेव शामिल रहे।