Haridwar news कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 अक्तूबर। दीपावली की रात भगत सिंह चौक के पास एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने से लाखों का कबाड़ जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक नजर आया। देखते-देखते कबाड़ के गोदाम में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी की चिंगारी गिरने से गोदाम में आग लगी है।

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की भीषण आग लगने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि गोदाम में रखा लाखों का माल जल गया है। गौरतलब है कि दीपावली की रात शहर में आग लगने की छोटी बड़ी कई घटनाएं हुई। जहां फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।