त्योहारी सीजन में परिवहन विभाग की सख्ती—ओवरस्पीडिंग, परमिट उल्लंघन एवं अन्य अभियोगों में 40 चालान

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार, 08 नवम्बर :-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग के 20 तथा परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं अन्य अभियोगों में 20 चालान सहित कुल 40 चालान किए गए।

निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों में 17 निजी कार तथा 03 मोटर कैब शामिल हैं। इसके अतिरिक्त चेकिंग के दौरान वाहनों के परमिट एवं अन्य आवश्यक प्रपत्रों की जाँच करते हुए नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

त्योहारी सीजन में वाहनों की बढ़ती आवाजाही के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यात्रियों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट लगाएँ और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। व्यावसायिक वाहन संचालक परमिट की शर्तों का पालन करते हुए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Leave a Reply