स्मैक समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 दिसम्बर। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 31.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी पर पूर्व में भी एनडीपीएस व गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है। नशा तस्करी रोकने के लिए थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम मंे ज्वालापुर कोतवाली पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान चलाते हुए लालपुल के पार नहर पटरी से रईस पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर लक्सर को स्मैक समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई रविंद्र जोशी, कांस्टेबल महावीर पुंण्डीर व कर्म सिंह चौहान शामिल रहे।