विडियो:-पुलिस मुठभेड़ में लक्सर का बदमाश घायल

Crime
Spread the love

तनवीर

पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शाम के समय वाहन चेकिंग पुलिस द्वारा शांतहरशाह में की जा रही थी। दो बाईको पर चार बाइक सवार पुलिस से बचने के लिए भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई। तीन बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि घायल बदमाश का नाम नीतीश निवासी लक्सर है।

तीन दिन पूर्व रुड़की खनन कारोबारी के ऊपर इसके द्वारा फायर भी किया गया था। जिसमें राहगीर गोली-बारी में घायल हो गया था। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि नीतीश पूर्व में डकैती में भी जेल जा चुका था। एसएसपी ने कहा कि अन्य तीनों फरार बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने घटनास्थल का भी जायजा लिया।