कमल खडका
भाजयुमो के लगातार तीन बार जिलाध्यक्ष रहे हरजीत सिंह को प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनित किया है। पद मिलने पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे बखूबी निभाएंगे।
बृहस्पतिवार को नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने सबसे पहले प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की। आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे भाजपा के जिला कार्यालय जगजीतपुर पहुंचे, जहां भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने हरजीत सिंह को फूल मालाएं पहनाकर और आतिशबाजी करते हुए खुशी जताई।
हरजीत सिंह ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से कमल का फूल खिलेगा और विकास की गति सुचारू रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्टी से जोड़कर जनहित की नीतियों को घर—घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ ने कहा कि युवाओं ने देश की राजनीति को बदलने का काम किया है। नई टीम भी इसी जोश के साथ काम करेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोडा और भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि नई टीम उर्जावान है और सभी पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पंत, मोर्चा में आईटी सेल के सह संयोजक नितिन चौहान को जिम्मेदारी मिलने पर उनका भी स्वागत किया गया।
इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री आशु चौधरी, सभासद विपिन चौहान, आलोक चौहान, नितिन चौहान, अभिनव, अंकित, हरेंद्र, लव शर्मा, दीपक टंडन, पार्थ दूबे, आनंद सिंह नेगी, सुमित चौधरी, सौरभ चौहान, गौरव चौहान, गुरमीत सिंह, पुनीत सैनी, सीताराम अरोड़ा, आलोक कुमार, मनीष गुप्ता, बब्लू आदि शामिल हुए।