हरिद्वार में जान जोखिम में डालकर गंगा में छलांग लगा रहे युवा, वीडियो वायरल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार । धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा घाटों पर लापरवाही का खतरनाक खेल लगातार जारी है। आए दिन गंगा में डूबने से मौत की घटनाएं सामने आने के बावजूद कुछ युवक और किशोर अपनी जान जोखिम में डालकर ऊंचे पुलों और घाटों से गंगा में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।


ताजा मामला हरकी पैड़ी क्षेत्र का है, जहां एक युवक का ऊंचे पुल से गंगा में खतरनाक छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बिना किसी डर के पुल से गंगा में कूदता दिखाई दे रहा है।


प्रेमनगर घाट, गोविंद घाट समेत कई अन्य घाटों पर भी युवक और किशोर रेलिंग से बाहर निकलकर गहरे पानी में छलांग लगाकर करतब दिखा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, लेकिन इन्हें रोकने वाला मौके पर कोई नजर नहीं आता।


पुलिस प्रशासन का कहना है कि गंगा घाटों पर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सीओ सिटी एसएस नेगी ने बताया कि घाटों पर जल पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है और लोगों से गहरे पानी में न जाने व खतरनाक स्टंट न करने की अपील की जा रही है।
इसके बावजूद घाटों पर युवाओं की लापरवाही चिंता का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply