वैश्य एकता परिषद ने किया भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 26 दिसम्बर। वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता का बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता एवं अरविंद अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। महिलाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। भाजपा महिलाओं को पार्टी में उचित सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रीति गुप्ता निश्चित रूप से महिलाओं के लिए संघर्ष करेगी।

महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। अशोक अग्रवाल एवं सुयश अग्रवाल ने कहा कि नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर महिलाओं का साथ देगी। भाजपा पार्टी में महिलाएं शीर्ष पदों पर भी नेतृत्व कर रही है। वैश्य समाज की महिलाओं को भाजपा में सम्मान मिल रहा है। प्रीति गुप्ता निश्चित रूप से महिलाओं के उत्थान में सहयोग करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *