प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर सपा की बैठक आयोजित

Haridwar News
Spread the love


जनता ने बना लिया है भाजपा की विदाई का मन-हाजी अब्दुल मतीन सिद्दकी
हरिद्वार, 4 नवम्बर। समाजवादी पार्टी के ललतारौ पुल स्थित महानगर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दकी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर आयोजित बैठक के दौरान गढ़मीरपुर निवासी तबस्सुम चौहान ने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दकी व प्रदेश सहप्रभारी महंत शुभम गिरी ने तबस्सुम चौहान व उनके साथ सपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, मजदूरों, शोषितों की पार्टी है। समाज के सभी वर्गो के हित सपा में ही सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी उत्तराखंड में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का सत्ता से जाने का समय आ गया है। जनता ने भाजपा की विदाई का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के साथ ही केंद्र में भी सत्ता बदलेगी। प्रदेश सहप्रभारी महंत शुभम गिरी ने कहा कि भाजपा से जनता का मोहभंग हो रहा है। उत्तराखंड में भी बदलाव की लहर है।

प्रदेश की सत्ता बदलने में सपा अहम भूमिका निभाएगी। बैठक में मशकूर कुरेशी, डा.राजेंद्र पराशर, लव दत्ता, नरेंद्र गुर्जर, वासुदेव यादव, तबस्सुम चौहान, मौसम अली, महेंद्र यादव, नईम अब्बासी, शमशाद रशीद, रेहान मलिक, डा.नसीर अहमद, नौशाद, मो.शाहनवाज, हर्षवर्धन, शकील अंसारी, वसीम आदि सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply