स्मैक समेत तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 जनवरी। नशा तस्करों के खिलाफ जारी पुलिस की कार्यवाही के क्रम में कोतवाली सिडकुल पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करी करने वालों पर कार्रवाई के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

शुक्रवार को कोतवाली सिडकुल पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी करण पुत्र सतपाल निवासी मीरपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी चौहान मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल को टैप इंडिया कंपनी से नेहरू कॉलोनी जाने वाले मार्ग से स्मैक समेत दबोच लिया। पुलिस टीम में एसआई बबलू चौहान, हेडकांस्टेबल संजय तोमर व कांस्टेबल सुनील शामिल रहे।