श्रमिक नेता पंकज बवाड़ी को पुलिस ने किया जिलाबदर

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 26 अक्टूबर। श्रमिक नेता पंकज बवाड़ी को सिडकुल कोतवाली पुलिस ने चार माह के लिए जिलाबदर कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी नवनीत भुल्लर के निर्देश पर की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही के क्रम में सिडकुल कोतवाली पुलिस द्वारा पंकज बवाड़ी के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत रिपोर्ट प्रेषित की गई थी।

जिसका संज्ञान लेने हुए जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व द्वारा 4 माह के लिए जिलाबदर करने का आदेश जारी किया गया था। पुलिस ने आरोपी पंकज बवाड़ी को जिलाबदर करने के साथ पंकज बवाड़ी को जिलाबदर करने के साथ आदेश का कड़ाई से पालन करने और तय समयावधि के अन्दर जिले में प्रवेश ना करने की हिदायत दी है।

Leave a Reply