हरिद्वार, 26 अक्टूबर। आपस में झगड़ा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। घटना रविवार की देर रात की है। पुराना रानीपुर मोड़ के पास कुछ युवकों में आपस में विवाद के बाद मारपीट हो गयी। सूचना पर रेल चौकी प्रभारी एसआई विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे युवराज पुत्र करण सिंह व आर्यन पुत्र संजीव निवासी निवासी विष्णु गार्डन कनखल तथा एकाक्ष पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी विवेक विहार कॉलोनी ज्वालापुर को हिरासत में ले लिया।




