आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिगा को बरामद किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 जनवरी। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। 27 जनवरी को परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने शनिवार को आरोपी नवीन पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम सराय मिश्रन थाना खीरो जिला रायबरेली उ.प्र. हाल निवासी रामधाम कालोनी सिडकुल को गिरफ्तार कर पीड़िता नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल जयकृत सिंह व महिला कांस्टेबल शान्ता शामिल रहे।