स्मैक समेत दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 दिसम्बर। लकसर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.11 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत एसएसपी के निर्देश पर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। बुधवार को लकसर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए अनिकेत चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी गोलभट्टा मिलाप नगर रुडकी को स्मैक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई विपिन कुमार, हेडकांस्टेबल रियाज अली, कांस्टेबल राजेन्द्र शामिल रहे।