पुलिस ने किया सन्नी हत्याकांड का खुलासा

Crime
Spread the love

तनवीर

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हरिद्वार, 2 फरवरी। सन्नी हत्याकांड का खुलासा करते हुए कोतवाली लक्सर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पांच दिन से लापता सन्नी का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। दोस्त ने ही नशे में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के दौरान सन्नी की हत्या कर दी थी। 30 जनवरी को रसूलपुर उर्फ कंकरखाता निवासी महिला ने अपने पुत्र सन्नी के घर से अपने दोस्तो के साथ जाने तथा वापस न लौटने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज तलाश और जांच शुरू की तो सामने आयी जानकारी के आधार पर लापता सन्नी के दोस्त रोहित उर्फ़ बालू उर्फ बालू पुत्र राजेश पर संदेश होने पर उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया 27 जनवरी को वह सन्नी और राजा के साथ सुल्तानपुर गया था। जहां उसने सन्नी से पहचान पत्र व कुछ नगदी लेकर किश्तों में एक मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद तीनों दोस्तों ने कुछ अन्य के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद अन्य को छोड़कर वह और सन्नी कुन्हारी स्थित ठेके से शराब की बोतल लेकर जंगल की तरफ गए।

जहां शराब पीने के बाद दोनों के बीच नये मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हो गया। नशे की हालत में झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसने सन्नी की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पास ही गन्ने के खेत में छिपाकर वहां से भाग गया। इसके बाद गांव वालों व अपने साथियों को भ्रमित कर मृतक को ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस ने रोहित की निशानदेही पर मृतक सन्नी का शव बरामद कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजीव रौथाण, एसएसआई लोकपाल परमार, एसआई बीरेंद्र सिंह नेगी, हेडकांस्टेबल रविन्द्र नागर, कांस्टेबल अजीत तोमर, अमित रावत, महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, संजय पंवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *