सरस्वती विद्या मंदिर में किया विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हिन्दू-सनातन है विश्व का सबसे प्राचीनतम धर्म-संजय
हरिद्वार, 3 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर के तत्वावधान में मायापुरी बस्ती क्षेत्र का विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर के प्रांगण में मायापुर हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा किया गया। अतिथीयों ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गरीबदासीय आश्रम के संचालक भागवताचार्य स्वामी रविदेव शास्त्री ने सनातन धर्म की विशेषताएं बताते हुए हर व्यक्ति से अपनी परम्पराओं का पालन करने का आव्हान किया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख संजय ने हिन्दू धर्म की प्राचीनता, गौरव, और उसकी गरिमामयी उपलब्धियों का वर्णन करते हुए हर नागरिक से अपने धर्म का पालन करने के साथ साथ राष्ट्र धर्म का भी पालन करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि सबसे प्राचीन सनातन हिदू धर्म, परंपराएं है। विश्व के अन्य सभी धर्म सनातन से ही निकले हैं। भारत की धरती पर सिख, जैन, बौद्ध सहित सैकड़ों पंथ सम्प्रदायएं हैं। जिनका उद्देश्य विश्व में शांति व सबका कल्याण करना ही है।

सनातन धर्म जोड़ने का भाव रखता है। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष पर लिए गए पंच परिवर्तन का संकल्प दोहराते हुए पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, स्वरूबोध, कुटुंब प्रबोधन तथा समाजिक समरसता पर बल दिया। सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि साध्वी महंत गंगा दास ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के संरक्षक महंत विष्णु दास ने सभी का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का संचालन चंद्रशेखर कुर्ल ने किया।

आयोजन समिति के संयोजक मुकेश जोशी, सहसंयोजक मनोज मंत्री, कोषाध्यक्ष समाजसेवी राकेश गोयल, एवं शिक्षाविद विजयपाल सिंह, करुणेश सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रांतीय सहमीडिया प्रभारी विकास तिवारी का उल्लेखनीय योगदान रहा। सभा में पूर्व मेयर मनोज गर्ग, समाजसेवी जगदीशलाल पाहवा, पार्षद दीपक शर्मा सचिन कुमार, मंजू रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र में संचालित संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *