दीपावली पर शुद्धता का ध्यान रखें व्यापारी -सुरेंद्र भटेजा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 नवम्बर। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी दीपावली पर्व के मौके पर शुद्धता का ध्यान रखते हुए उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। प्रिया गोल्ड, पंचमोला, प्रकाश, हरीश, महक, बिकानो, टाटा ग्लुकोज आदि उत्पाद बाजार में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाती है। समय-समय पर मिलावटी सामान ना बिक्री करने का संदेश भी डिस्ट्रीब्यूटर व्यापारी को देते हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा व्यापारियों को जागरूक करने के साथ छापेमारी की कार्रवाई भी की जा रही है। मिलावटी सामान से सर्तक रहना चाहिए। जागरूक व्यापारी ही उपभोक्ताओं को सही उत्पाद दे सकता है। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स समय-समय पर व्यापारी हितों के लिए जागरूक है। संगठित होकर ही व्यापारियों के हितों में काम किया जा सकता है। सुरेंद्र भटेजा ने व्यापारियों से अपील की कि मिलावट करने वालों से सचेत रहें। जागरूकता ही समस्या का समाधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *