तहसील दिवस पर एसडीएम को ज्ञापन देकर व्यापारियों ने की समस्याओं का समाधान करने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 फरवरी। न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक एवं व्यापारियों ने तहसील दिवस में एसडीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने की मांग की है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि चंद्राचार्य चौक से लेकर भगत सिंह चौक तक सड़क के दोनों किनारो पर बड़े वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे व्यापारियों और ग्राहकांे को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आने जाने का मार्ग भी अवरुद्ध हो जाता है।

बड़े वाहनों को मार्केट की पार्किंग में खड़ा करने से रोका जाए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में कई नालों के स्लैब टूटे हुए हैं। जिस से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क के दोनों किनारो पर पीली पट्टी के अंदर बड़े वाहन पार्क ना किए जाने को लेकर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। जिससे बड़े वाहन मार्केट के सामने ना लगें। मृदुल कौशिक ने व्यापारियों से भी अपील की कि अपने वाहनों को पार्किंग स्थल पर व्यवस्थित रूप से लगाए।

दुकान का सामान सड़क पर सजा कर अतिक्रमण ना करें। व्यवस्था बनाने में शासन प्रशासन का सहयोग करें। सचिन अग्रवाल ने कहा कि डिवाइडर के पोल क्षतिग्रस्त हैं और डिवाइडर भी टूटा हुआ है। जनहित में क्षतिग्रस्त पोल एवं डिवाइडर को ठीक किया जाए। साथ ही दुकानों के आगे बड़े वाहन खड़े ना हों। इसके लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। इस दौरान कई व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *