ग्राम प्रधान के घर पर हमले के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 8 मार्च। होली के दिन ग्राम प्रधान के घर में घुसकर हमला और मारपीट करने के मामले में थाना सिडकुल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फ़रार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 5 मार्च को प्रमोद पाल ने पुलिस को तहरीर देकर राजीव पाल आदि के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। तहरीर के अनुसार आरोपियों द्वारा एक राय होकर लाठी-डंडों व तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुस आए तथा वादी व उसके परिजनों के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

साथ ही जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया गया। मुकद्मा दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना एसआई अनिल बिष्ट को सौंपी गयी थी। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने शनिवार को 4 आरोपियों जतिन उर्फ भारत पुत्र परमाल सिंह निवासी जयराम जोत थाना कर्नलगंज, जिला गोंडा उ.प्र., राजीव पाल पुत्र जंग बहादुर निवासी मंसूरपुर मुजफ्फरनगर उ.प्र., रोहन सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम धारूवाला मंडावली जिला बिजनौर उ.प्र. व सागर पुत्र मामचंद निवासी रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर उ.प्र. को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसएसआई देवेंद्र तोमर, हेडकांस्टेबल संजय सिंह, देशराज, जितेन्द्र मलिक, कांस्टेबल रोहित कुमार, गजेंद्र तोमर, अनिल कण्डारी, मनीष व अरविन्द कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *