सट्टे की खाईबाडी करते दबोचा

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 6 सितंबर। सट्टे की खाईबाडी करने वालों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को सट्टा पर्ची तथा नकदी सहित गिरफ्तार किया है। सट्टे की खाईबाड़ी पर रोक लगाने के लिए गठित पुलिस कर्मियों ने गश्त के दौरान सौरभ रस्तोगी निवासी मोहल्ला गढ़िया थाना किला जिला बरेली हाल निवासी निकट सावित्री स्कूल के पास रावली महदूद को सरकारी स्कूल जोहर के पास से रावली महदूद में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाडी करते हुये गिरफ्तार किया। आरोपी सौरभ रस्तोगी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, 1170 रूपए की नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।