तनवीर
हरिद्वार:-हरिद्वार देहरादून रोड पर मोतीचूर के पास भयानक सड़क हादसा हो गया। फ्लाईओवर पर एक बस, ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक और एक कार आपस में टकरा जाने के 3 वाहनों में आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत की बात कही जा रही है। इस दौरान बस में सवार यात्रियों ने भागकर जान बचाई। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है।
करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। हादसा ट्रैक्टर ट्राली में बस की टक्कर के बाद हुआ। देहरादून की ओर से आ रहे वाहन ट्रैक्टर ट्राली के धीमे होने की वजह से एक के बाद एक आपस में टकरा गए। एक्सीडेंट से काफी देर तक हाईवे बाधित रहा ।हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे को सुचारू करा दिया है।


