पुलिस ने किया फरार आरोपी को गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 9 मार्च। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद आरोपित राजेश पुत्र गेंदनलाल निवासी ग्राम करेली थाना सुभाष नगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली पिछले वर्ष से लगातार फरार चल रहा था और ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे रावली महदूद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई मनीषा नेगी व कांस्टेबल जितेंद्र मलिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *