ब्यूरो
हरिद्वार, 13 मार्च। श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर रामनगर ज्वालापुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन की कथा श्रवण कराते हुए भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों में उल्लेख है कि देवता मंत्रों के अधीन हैं और मंत्र ब्राह्मणों के पास हैं। इसलिए ब्राह्मण को भूदेव या धरती का देवता और चारों वर्णों का गुरु माना गया है। उन्हें समाज को सही दिशा देने और ज्ञान का प्रसार करने का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ब्राह्मण के आशीर्वाद में शक्ति मानी जाती है, जो उनके द्वारा किए गए तप, संध्या और गायत्री मंत्र के जप से आती है। उनका अपमान करने से व्यक्ति शुभ ऊर्जाओं से वंचित हो जाता है।
वेदों में ब्राह्मण को भगवान का मुख माना गया है। ब्राह्मण के तृप्त होने पर ही भगवान की तृप्ति बताई गई है। जो भी संत, ब्राह्मण और गुरु का अनादर करता है। उसका कल्याण नहीं हो सकता है। कथा के दौरान भक्तों ने धूमधाम से गोवर्धन महोत्सव मनाया और भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए। कनक सिंह, सतपाल सिंह, कल्पना सिंह, अंकित सिंह, सुमन सिंह, दीप्ति भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, अखिलेश भारद्वाज, रेनू शर्मा, आशीष शर्मा, मनीष शर्मा, सुमन चोपड़ा, शिक्षा राणा, संगीता राणा, प्रियंका राणा, मधु ऐलावादी, विनोद ऐलावादी, पूर्व पार्षद रेनू अरोरा, चिराग अरोड़ा, मुख्य यजमान सोमी देवी राजपूत, प्रिया राजपूत, रिंकी राजपूत, काजल राजपूत, दीपक राजपूत, हर्षित राजपतू, रीना जोशी, पंकज जोशी, काव्य जोशी, गुंजन जोशी, रुद्राक्ष भट्ट, रिंकी भट्ट, पंडित सचिन पैन्यूली, पंडित आदित्य जगुड़ी, सीमा पाराशर, दीप्ति भारद्वाज, रिंकू शर्मा, ललिता मेहता, सतवीर राणा आदि ने भागवत पूजन किया।


