तनवीर
हरिद्वार, 18 मार्च। एसएसपी नवनीत सिंह ने बहादराबाद में नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। फायर स्टेशन बनने अग्निकांड होने की स्थिति में क्षेत्र की जनता को तत्काल राहत मिलेगी और मायापुर व सिडकुल फायर स्टेशन दबाव कम होगा। फायर स्टेशन के उद्घाटन के दौरान एसपी क्राईम निशा यादव व एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने विधि विधान से पूजापाठ कर बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत नवनिर्मित फायर स्टेशन भवन का उद्घाटन किया।
इस दौरान एसएसी ने वृक्षारोपण भी किया ओर पर्यापरण संरक्षण का संदेश दिया। उद्घाटन के पश्चात फायर स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने नियुक्त स्टॉफ को पूरी जिम्मेदारी के साथ आगजनी की घटनाओं की रोकधाम करने एवं आमजन की मदद के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी ने अग्निकांड की घटना के दौरान क्वीक रिस्पांस को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बिन्दु बताया।


