बीमार गौवंश के लिए शुरू की एंबुलेंस सेवा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 10 नवम्बर। बीमार एवं घायल तथा निराश्रित गौवंश के लिए वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम ने एंबुलेंस सेवा शुरू की है। एंबुलेंस के माध्यम से दुर्घटना आदि में घायल व बीमार गौवंश को भीमगोड़ा के निकट चमगादड़ टापू में स्थित श्रीकृष्ण कृपा कामधेनू गौशाला में लाकर उनका उपचार किया जाएगा। श्रीकृष्ण कृपा कामधेनू गौशाला के अध्यक्ष अनिकेत गिरी ने बताया कि वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम द्वारा गौवंश की सुविधा के लिए शुरू की गयी एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। आवश्यकता होने पर 9258562592 नंबर पर सूचना देने पर तत्काल सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर एक बीमार गाय के बीमार होने की सूचना मिलने पर गाय को एंबुलेंस से रेस्क्यू कर गौशाला लाया गया और उसका उपचार किया गया। इस दौरान पवन भगवा भी मौजूद रहे।