तनवीर
हरिद्वार, 18 मार्च। ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत ज्वालापुर कोतवाली में बैठक का आयोजन किया गया। सीओ ज्वालापुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में सभी समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति, इमाम, पार्षद एवं व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे। कोतवाली प्रांगण में आयोजित बैठक में सीओ ज्वालापुर संजय चौहान व कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने सभी से ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, नमाज़ को दौरान रोड बाधित न करने एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।
सीओ संजय चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट ना डालें जिससे किसी की धार्मिक भावना को आहत पहुंचे। किसी भी व्यक्ति द्वारा इस तरह की कोई पोस्ट या भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गयी तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने ईद-उल-फितर को सकुशल संपन्न कराएं जाने हेतु शासन प्रशासन को पूरा पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।


