थाना पथरी पुलिस ने किया दो संदिग्धों को गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर
देशी तमंचे, कारतूस व हरियाणा नंबर की चोरी की बाइक बरामद
हरिद्वार, 21 मार्च। थाना पथरी पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी तमंचे, कारतूस व चोरी की हरियाणा नंबर की चोरी की मोटरसाईकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। त्यौहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसएसपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में बीती रात फेरूपुर चौकी प्रभारी एसआई विपिन कुमार सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ बादशाहपुर के निकट चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो देशी तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विशाल पुत्र सुभाष निवासी भट्टीपुर थाना पथरी व अभिषेक पुत्र जितेन्द्र निवासी मुंडाखेड़ा कलां लक्सर बताए। जांच करने पर आरोपियों के कब्जे से बरामद बाइक भी चोरी की निकली। जिसे हरियाणा के यमुनानगर की सिटी कोतवाली क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल मुकेश चौहान, दीपक चौधरी व जयपाल चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *