विडियो:-केयर ऑफ में रजिस्ट्रड वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने से पूर्व परिवहन विभाग करेगा स्पेशल वेरिफिकेशन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 22 मार्च। परिवहन विभाग ने अगले महीने शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवहन विभाग केयर ऑफ में रजिस्टर्ड यात्रा वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने से पूर्व विशेष वेरिफिकेशन करेगा। स्थानीय ट्रैवल कारोबारियों ने बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा केयर ऑफ में रजिस्टर्ड वाहनों का हरिद्वार से जारी ग्रीन कार्ड पर चारधाम यात्रा में संचालन का आरोप लगाते हुए परिवहन विभाग को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गयी थी।

ट्रैवल कारोबारी संजय शर्मा ने बताया कि बाहरी वाहनों के संचालन से स्थानीय कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। आवश्यकता होने पर सरकारी कार्यक्रमों के लिए वाहन स्थानीय कारोबारी उपलब्ध कराते हैं। चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों का संचालन करने वाले बाहरी लोग इसमें किसी प्रकार का सहयोग नहीं करते हैं। ट्रैवल कारोबारियों की मांग पर परिवहन विभाग ने केयर ऑफ में वाहनों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सख्त बनाने का फैसला किया है।

एआरटीओ निखिल शर्मा का कहना है कि केयर ऑफ में वाहनों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सख्त बनाया गया है। साथ ही ऐसे वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने के लिए स्पेशल वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *