होटल में पार्टी के दौरान डीजे बजाने को लेकर भिड़े पांच लोग गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 29 मार्च। होटल में पार्टी के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा का है। होटल में देर रात पार्टी चल रही थी। शराब के नशे में पार्टी में शामिल कुछ लोगों और डीजे संचालक का डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट होने लगी। लड़ाई झगड़े की सूचना मिलने पर गैस पलांट चौकी इंचार्ज एसआई विकास रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षा को समझाने का प्रयास किया।

समझाने पर भी जब मारपीट कर रहे लोग नहीं माने तो पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों राजकुमार पुत्र सुमनपाल निवासी रावली महदूद, अभिमन्यु चौहान पुत्र अर्जुन चौहान निवासी सीतापुर, अनुज झा पुत्र प्रमोद झा निवासी सीतापुर, चितरंजन पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद व रजत पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *