मनुष्य का कल्याण करती है श्रीमद्भागवत कथा-श्रीमहंत विष्णुदास

Dharm
Spread the love


हरिद्वार, 18 दिसम्बर। साकेतवासी श्रीमहंत नृसिंहदास महाराज ढेरियॉवाले की 21वीं पूण्यतिथि पर श्री गुरू सेवक निवास उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास के संयोजन में आयोजित किए जा रहे 21वें गुरू स्मृति महोत्सव के तहत शनिवार से सेवा समिति भवन में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुए श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास चिन्मयानंद बापू द्वारा श्रद्धालु भक्तों को कथा का रसपान कराया जा रहा है। श्रीमहंत बिष्णु दास महाराज ने बताया कि सद्गुरू के प्रति श्रद्वा और समर्पण की अभिव्यक्ति स्वरूप श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

गुरू की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि गुरू का सानिध्य जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। गुरू की कृपा से ही मन मे भक्ति और शांति का प्रकाश होता है। श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य का सब तरह से कल्याण हो जाता है। कथा श्रवण से मन निर्मल होता है। जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होते हैं और जीव को मुक्ति मिलती है। उन्होने कहा कि श्रीमद भागवत कथा श्रवण का लाभ संसार में रहते हुए भी हरि स्मरण द्वारा पापों से मुक्त होकर उत्तम जीवन जीना है।

कथा के शुभारंभ से पूर्व श्रीमहंत विष्णुदास की अगुवाई में बिरला घाट पर पोथी पूजन के उपरांत सेवा समिति भवन तक भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया।. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में साधु संतो के अलावा श्रद्वालुगण शामिल हुए। कलश शोभा यात्रा के बाद कथा व्यास चिन्मयानंद बापू ने श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन की कथा का श्रद्वालुओं को श्रवण कराया.। इस दौरान श्रीमती चांद, बृजमोहन सेठ, श्वेता, नितिन सेठ, वन्दना, भव्य एवं अनिरूद्व के अलावा पुनीतदास, राघवेन्द्र दास, अमनदास, रामचन्द्र दास, गणेश, शालीग्राम, अमरदास, गौरव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply