भारतीय जागरूकता समिति एवं जिला विधिक प्राधिकरण ने छात्र-छात्राओं को दी विधिक जानकारी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 अप्रैल। भारतीय जागरूकता समिति एवं जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा बहादराबाद स्थित एंजल्स एकेडमी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक प्राधिकरण एवं ट्रैफिक पुलिस ने छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर क्राइम, ट्रैफिक लॉ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष ललित मिगलानी ने बच्चों को साइबर क्राइम एवं संविधान के बारे में जानकारी दी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर पंकज जोशी ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।

मुख्य अतिथी जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन सिमरनजीत कौर बच्चों को संबोधित करते हुए जिला विधिक प्राधिकरण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ड्रग्स के बारे में सचेत करते हुए बताया कि समाज में बढ़ रहे नशे को जागरूकता से ही रोका जा सकता है। स्कूल कॉर्डिनेटर पूनम चौहान व आलोक ने शिविर के आयोजन के लिए समिति की सराहना की। कार्यक्रम में दीपक पंवार, अर्चना लुहांनी, अनीता, सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply