तनवीर
हरिद्वार, 26 अप्रैल। ऑरा बुगी मंच द्वारा आयोजित सोलो डांस प्रतियोगिता में अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल की छात्रा न्यासा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उन्हें 21 हजार की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। फोनिक यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। न्यासा ने अपने दमदार और अभिव्यक्तिपूर्ण नृत्य से निर्णायकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। इस प्रतियोगिता में रूड़की, भगवानपुर, हरिद्वार के 144 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।


