एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 स्पा सेंटरों पर छापेमारी

Crime
Spread the love

तनवीर

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के 7 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अनियमितताएं मिलने पर सभी 7 स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान काटे गए।

3250 रुपये का जुर्माना वसूला
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों की सघन चेकिंग की। जांच में रजिस्टर मेंटेन न करना, कर्मचारियों का सत्यापन न होना और संचालन नियमों का उल्लंघन जैसी खामियां मिलीं। पुलिस ने मौके पर ही सभी संचालकों के चालान कर कुल 3250 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला।

सख्त हिदायत दी
पुलिस ने सभी स्पा सेंटर मालिकों और संचालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का पालन न करने या कोई भी अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लगातार जारी रहेगी चेकिंग
एसएसपी हरिद्वार ने स्पष्ट किया है कि जिले में स्पा सेंटरों की आड़ में कोई भी अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

Leave a Reply