राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 30 अप्रैल। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ संजीव प्रसाद भट्ट द्वारा किया गया। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने पुस्तकों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
इस अवसर पर मंच पर वरिष्ठ प्राध्यापकगण डॉ सविता तिवारी, डॉ अजय प्रसाद उनियाल एवं डॉ भगवती प्रसाद उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply