हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 30 अप्रैल। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भेल के फाउंड्री गेट पर सांय 4 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन किया जायेगा ।

जिसमें मुख्य मुद्देे 2025-26 के पी.पी. के भुगतान के लिए ज्वाइंट कमेटी की मीटिंग अतिशीघ्र बुलाई जाए, यदि कोई कर्मचारी अपने कार्य घंटे के अतिरिक्त कार्य करता है तो उसे सी ऑफ की जगह पर ओवरटाइम का भुगतान किया जाए तथा केंद्रीय इंसेंटिव स्कीम सब कमेटी की मीटिंग बुलाकर रिवाइज किया जाए, ताकि इसका लाभ सभी कर्मचारी को मिल सकें।

साथ ही कोरोना से मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को सेवानिवृत्ति तिथि तक आर्थिक लाभ दिया जाए तथा उनके साथ अन्य मुद्दे भी शामिल किए जाए। इसके लिए यूनियनों द्वारा ज्ञापन भी भेल प्रबंधन को दिये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में भेल के रामयश सिंह, विकास सिंह, रवि कश्यप, सुभाष पुरोहित, संदीप सिंघानिया, कुमुद श्रीवास्तव, गगन वर्मा, अमित गोगना, सचिन कुमार, कृपाल सिंह, राजकुमार, डी के दास, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अरविंद मावी, बलवीर सिंह रावत, इंद्रजीत यादव,सुनील कुमार,भगत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply