मजदूर दिवस पर भेल श्रमिक संगठनों ने दी शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि

Uncategorized
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 1 मई। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भेल श्रमिक संगठनों ने शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। निफ्टू से संबद्ध श्रमिक संगठनों द्वारा भेल फाउंड्री गेट पर आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधन जल्द से जल्द से यूनियनों के मान्यता चुनाव कराए। सेंट्रलाइज्ड इंसेंटिव स्कीम की अधिकतम राशि को 8000 रुपये किया जाए। वेक्स तथा कई अन्य विभागों के कर्मचारियेां इनडायरेक्ट की श्रेणी से हटाकर डायरेक्ट इन्सेंटिव श्रेणी में रखा जाए। जिससे इंसेंटिव का लाभ सभी को मिल सके।

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन (निफ्टू) के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि भेल का टर्नओवर वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। टर्नओवर बढ़ाने में कर्मचारियों के योगदान के लिए पूर्व की भांति पीपी का भुगतान करने के लिए जेसीएम की मीटिंग इसी महीने बुलायी जाए। केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-4 में पूर्व की भांति कक्षा 1 में कर्मचारियों के बच्चों का प्रवेश शुरू किया जाए। कुमुद श्रीवास्तव ने कहा कि अतिरिक्त कार्य घंटे के लिए कर्मचारियों को सी-ऑफ की जगह ओवरटाइम का भुगतान किया जाए। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिले और उनके जीवन स्तर में सुधार हो।

एफ़एफ़पी श्रमिक संगठन के महामंत्री सचिन कहा कि कोरोना काल में मृत कर्मचारियों के आश्रितों को कर्मचारी की सेवानिवृत तिथि तक आर्थिक लाभ दिया जाए। हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष पुरोहित ने कहा कि पिछले वेज रिवीजन में पांच वर्ष बाद लेपटॉप वितरण किया जाना तय हुआ था। पांच वर्ष पूरे होने पर सभी कर्मचारियों को दोबारा लैपटॉप दिए जाएं। दिव्यांग कर्मचारियों को मिलने वाला दिव्यांग भत्ता इनकम टैक्स स्लैब से बाहर किया जाये।

प्रदर्शन करने वालों में विकास सिंह, कुमुद श्रीवास्तव, गगन वर्मा, राजकुमार, अमित गोगना, कृपाल सिंह, सतेंद्र प्रताप, संदीप सिंघनिया, सुभाष पुरोहित, राकेश मालवीय, नवीन गिरी, अरविंद मावी, बलवीर रावत, दिलीप दास, सुमित गर्ग, सुनील कुमार, प्रह्लाद चौहान, अतुल मिश्रा, अतुल राय, मोहित, विजय, भगत रावत, ज्ञानप्रकाश, रामलाल प्रजापति, अजय सिंह, सलीम, राजीव पाल, जगेश पाल, राम भरोसे लाल, रत्नेश्वर भारती, अरुण कुमार, बीरेंद्र भदौरिया, संजीव कुमार, इंदरजीत यादव, दीपक अग्रवाल, यशवंत साफि, बलवीर सिंह रावत, जितेश कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, धर्मेश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह, दयाशंकर, चंद्रमोहन, इस्तकार, अंशुल मिश्रा, पट्टू यादव, दीपक रॉय, नरेंद्र त्रिपाठी, राहुल पाल, गिरधर रावत, सचिन, संजय कश्यप, बीरेंद्र कुमार, राकेश पाल, अरुण पाल, प्रेमशंकर, भवानी प्रसाद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply