हरिद्वार जेल में अब हाई सिक्योरिटी: हार्डकोर क्रिमिनल्स के लिए अलग बैरक तैयार, 50 कैदियों की क्षमता,देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार। हरिद्वार जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था अब और मजबूत हो गई है। जेल परिसर में हार्डकोर क्रिमिनल और नामचीन गैंगस्टरों के लिए विशेष हाई सिक्योरिटी बैरक बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही इस बैरक की शुरुआत कर दी जाएगी।

50 कैदियों को रखने की क्षमता
जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि नई बैरक की क्षमता 50 कैदियों को रखने की है। बाहर से साधारण दिखने वाली यह बैरक आधुनिक सिक्योरिटी उपकरणों से लैस होगी। इसका मकसद हार्डकोर अपराधियों को बाकी कैदियों से पूरी तरह आइसोलेटेड रखना है।

गुटबाजी और अपराध पर लगेगी लगाम
उन्होंने कहा कि जेल के अंदर कोई गुटबाजी न हो और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा न मिले, इसलिए यह कदम उठाया गया है। हार्डकोर अपराधियों को अलग रखने से जेल में अनुशासन और सुरक्षा दोनों बेहतर होंगे।

क्षमता से ज्यादा कैदी
गौरतलब है कि 888 कैदियों की क्षमता वाली हरिद्वार जिला जेल में फिलहाल करीब 950 कैदी बंद हैं। नई हाई सिक्योरिटी बैरक बनने से कुख्यात अपराधियों पर निगरानी और कड़ी हो सकेगी।

Leave a Reply